SHIRTS

Map

Live Chat

Total Pageviews

Friday, March 18, 2016

ब्रा रुल्स की जानकारी हर लड़की के लिए है जरूरी

ब्रा खरीदने से पहले कुछ सोच-विचार नहीं करती हैं और अपने ब्रेस्ट के साइज के अनुसार कोई भी ब्रा खरीद लेती हैं तो आप अपने ब्रेस्ट के शेप से खिलवाड़ कर रही हैं।
थोड़ा समय दें

  • 1

    क्या है ब्रा रुल्स?

    ब्रा जिस पर आपके ब्रेस्ट का शेप निर्भर करता है। अगर ब्रा ब्रेस्ट को शेप दे सकते हैं तो उसे बिगाड़ भी सकते हैं। इसलिए ब्रा खरीदने या उसके इस्तेमाल करने से पहले हर लड़की को ये जरूरी ब्रा रुल्स की जानकारी होनी चाहिए। इन ब्रा रुल्स में ब्रा से जुड़ी सब तरह की जानकारियां शामिल है जिनके बारे में आपको या तो मालुम नहीं था या आपने नजरअंदाज कर दिया था।
    क्या है ब्रा रुल्स?
  • 2

    परफेक्ट फिट ब्रा

    कई बार आपने नोटिस किया होगा कि ब्रेस्ट साइज का ब्रा लेने पर भी ब्रा फिट नहीं आते। ऐसा आपके ब्रा के वैरिएंट साइज के बारे में पता नहीं होने के कारण होता है। ब्रा केवल 32, 34 ... के साइज में ही नहीं बल्कि ए, बी औऱ सी के साइज में भी आते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लड़कियों को पता होता है। अगर 32 का ब्रा भी आपको फिट नहीं हो रहा है तो स्टोर स्टाफ की मदद लें और 32ए, 32बी या 32सी ब्रा में से कोई परफेक्ट ब्रा खरीदें।
  • परफेक्ट फिट ब्रा
  • 3

    सही फिट और शेप का ब्रा

    ब्रा खरीदते समय लड़कियों का ध्यान केवल उसके साइज पर होता है। लेकिन जरूरी नहीं कि सही फिट ब्रा आपके ब्रेस्ट को सही लुक दे। इसलिए ब्रा ट्राय करते वक्त अपनी किसी दोस्त को अपने साथ जरूर रखें जिससे वो आपको बता सके कि कौन से ब्रा में आपके ब्रेस्ट का लुक सही आ रहा है। अगर आपके साथ कोई ना हो तो नॉन वायर्ड या नॉन पेडेड ब्रा ही लें।
    सही फिट और शेप का ब्रा
  • 4

    थोड़ा समय दें

    कोई भी ऐसा-वैसा ब्रा ना खरीदें। अंडरगारमेंट्स की शॉपिंग अलग से थोड़ा टाइम निकाल कर करें। विशेष तौर पर ब्रा की खरीदारी के लिए थोड़ा अलग से ही समय दें। ब्रा ट्राई करते वक्ट हाथों को मूव करें और थोड़ा आगे-पीछे झुक कर देखें। अगर आपको सबकुछ कम्फर्टेबल फील होता है तो ब्रा खरीद लें। डिसकम्फर्ट ब्रा बिल्कुल ना खरीदें।
    थोड़ा समय दें
  • 5

    ब्रा की उम्र केवल छह महीने

    भले ही आपने बहुत महंगी ब्रा खरीदी है और अब तक आपने थोड़ा भी वेट लूज या गेन नहीं किया है तो भी आपको ब्रा बदलने की जरूरत है। क्योंकि बॉडी में हमेशा बदलाव होते रहते हैं खासकर ब्रेस्ट के साइज में सबसे अधिक बदलाव होते हैं। ऐसे में छह महीने से अधिक, कोई भी ब्रा इस्तेमाल ना करें।
    ब्रा की उम्र केवल छह महीने
  • 6

    हाथों से धोयें

    अगर कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करती हैं, तो भी ब्रा को हाथों से धोएं। साथ ही ब्रा धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करें। सर्फ में कपड़ों के साथ ब्रा बिल्कुल ना डालें। गर्म पानी से भी ब्रा बिल्कुल ना धोयें।
    हाथों से धोयें

No comments :

Post a Comment

Thanks for visiting my website

Map

About Me