SHIRTS

Map

Live Chat

Total Pageviews

Tuesday, March 22, 2016

पाक ने भारत को हराया तो कपड़े उतारकर डांस करेगी यह मॉडल



           टी-20 विश्‍व कप का खुमार क्रिकेट फैन्‍स पर चढ़ गया है। जहां एक तरफ भारत में फैन्‍स कोलकाता में होने वाले भारत पाक मैच का इंतजार कर रहे हैं वहीं पाकिस्‍तान की एक मॉडल ने चौकाने वाली घोषणा की है।

              कुछ दिनों पहले सुर्खियों में आई पाक मॉडल कंदिल बलोच ने घोषणा की है कि अगर पाकिस्‍तानी टीम ने भारत को मैच में हरा दिया तो वो जीत के जश्‍न के रूप में अपने सारे कपड़े उतारते हुए स्ट्रिप डांस करेंगी।

यह भी पढ़ें: भारत की तारीफ करने पर अफरीदी को लाहौर हाईकोर्ट का नोटिस


            खबरों के अनुसार बलोच ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्‍होंने कहा है कि अगर पाक टीम 18 मार्च को भारत को हरा देता है तो वो पाक टीम के कप्‍तान शाहिद अफरीदी को डेडिकेट करते हुए स्ट्रिप डांस करेंगी।


              बता दें की बलोच ने एशिया कप में भारत के हाथों पाक की हार को लेकर नाराजगी जताई थी। लेकिन इस बार वीडियो में उन्‍होंने इस नाराजगी को भूलने के लिए भी कहा है। हालांकि, बाद में उन्‍होंने यह वीडियो अपने पेज से हटा दिया था।

      कंदिल पहली बार सुर्खियों में तब आई थी जब उन्‍होंने फरवरी में पीएम मोदी को लेकर दो धमकी भरे वीडियो डाले थे।

Map

About Me